Aadhaar Card Address Update Online 2026: घर बैठे अपने आधार कार्ड में पता कैसे बदलें? देखें पूरा प्रोसेस

अपना आधार अपना पहचान


Aadhaar Card Address Update Online 2026: आधार कार्ड आज के समय में हमारे सबसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या किसी सरकारी योजना (Sarkari Yojana) का लाभ उठाना हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। 

कई बार शादी होने, नौकरी बदलने या नया घर लेने के कारण हमें अपने आधार कार्ड में एड्रेस (पता) अपडेट करना पड़ता है। यूआईडीएआई (UIDAI) ने अब यह प्रक्रिया बेहद आसान कर दी है। अब आप बिना किसी आधार केंद्र जाए, घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल से आधार कार्ड का पता बदल सकते हैं। यहाँ देखें इसका पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस। 


आधार में पता बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

https://myaadhaar.uidai.gov.in/

ऑनलाइन एड्रेस बदलने के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक होना जरूरी है: 


  •  वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
  •  राशन कार्ड (Ration Card)
  • बिजली का बिल, पानी का बिल या गैस कनेक्शन बिल (3 महीने से पुराना न हो)
  • बैंक पासबुक (फोटो के साथ)
  • पासपोर्ट (Passport)

अगर कोई दस्तावेज न हो, तो आप Head of Family (HOF) यानी परिवार के मुखिया के आधार कार्ड की मदद से भी पता बदल सकते हैं।


आधार कार्ड एड्रेस अपडेट करने का ऑनलाइन प्रोसेस (Step-by-Step)


1.ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।

2. लॉगिन करें: होम पेज पर 'Login' बटन पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर 'Send OTP' पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन करें।

3. अपडेट सर्विस चुनें: लॉगिन होने के बाद डैशबोर्ड पर दिए गए 'Address Update' के विकल्प पर क्लिक करें।

4. Update Aadhaar Online: अब 'Update Aadhaar Online' पर क्लिक करें और 'Proceed to Update Aadhaar' को चुनें।

5. नया पता भरें: स्क्रीन पर आपके सामने 'Address' का विकल्प आएगा, उसे सेलेक्ट करें। अब जो नया पता आप अपडेट करना चाहते हैं, उसकी पूरी जानकारी (Care of, हाउस नंबर, पिनकोड, राज्य, जिला) बिल्कुल सही-सही भरें।

6. दस्तावेज अपलोड करें: एड्रेस प्रूफ के लिए जो भी डॉक्यूमेंट आपके पास है, उसे लिस्ट में से चुनें और उसकी साफ फोटो या PDF फाइल अपलोड करें।

7. फीस का भुगतान करें: इसके बाद आपको ₹75 की ऑनलाइन सरकारी फीस का भुगतान (UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड द्वारा) करना होगा।

8. रसीद डाउनलोड करें: पेमेंट सफल होने के बाद आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी, जिसमें  SRN नंबर  लिखा होगा। इसे संभालकर रखें, इससे आप बाद में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।


 आधार अपडेट होने में कितना समय लगता है?


आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद UIDAI की टीम आपके दस्तावेजों की जांच करती है। सब कुछ सही पाए जाने पर 3 से 7 दिनों के भीतर आपका नया पता आधार कार्ड में अपडेट हो जाता है, जिसे आप ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं। 


👉 Aadhaar Official Website Link: https://myaadhaar.uidai.gov.in/ 


CLICK HERE TO UPDATE AADHAAR  👆

सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सभी सरकारी योजनाओं की सबसे तेज अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग GovtJanPortal को रोज़ाना विजिट करें!

Post a Comment

0 Comments